12 नवंबर 2015 - 14:53
सीरिया: इस्राईल की बमबारी से हवाई अड्डे में लगी आग।

इस्राईली युद्धक विमानों ने, सीरिया की राजधानी दमिश्क के हवाई अड्डे के निकट बमबारी की है।

इस्राईली युद्धक विमानों ने, सीरिया की राजधानी दमिश्क के हवाई अड्डे के निकट बमबारी की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह हमला, बुधवार को हुआ है और हमले के बाद हवाई अड्डे के निकट भीषण विस्फोट की आवाज़ सुनी गयी।
अन्नश्रा न्यूज़ एजेन्सी ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह विस्फोट, दमिश्क हवाई अड्डे के निकट, सीरिया सेना के ठिकाने पर इस्राईली युद्धक विमानों के हमले का परिणाम हो सकते हैं। कुवैत की सरकारी न्यूज़ एजेन्सी, कूना ने सीरिया सरकार के विरोधियों के हवाले से बताया है कि धमाके के बाद हवाई अड्डे के कुछ भाग में आग लग गयी, बिजली सप्लाई बंद हो गयी और उड़ाने रद्द हो गयीं किंतु हमले से जानी नुक़सान नहीं हुआ।
याद रहे दमिश्क हवाई अड्डे के निकट इस्राईली युद्धक विमानों की खबर ऐसी दशा में आयी है कि जब सीरियाई सेना ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए दो वर्षों से, जारी कुवैरिस सैन्य छावनी की घेराबंदी तोड़ दी थी। सीरियाई वायु सेना की यह छावनी एलेप्पो के पूर्व में स्थित है और आतंकवादियों ने दो वर्षों से इस छावनी को घेर रखा था।
इस्राईली सेना ने अक्तूबर के महीने में भी गोलान पहाड़ियों पर सीरियाई सेना के कई ठिकानों पर बमबारी की थी। सीरिया का कहना है कि इस्राईल और उसके पश्चिमी घटक, अरब देशों के सहयोग से, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को मदद पहुंचाते हैं।